फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vehicles will not be able to go to Ayodhya from tomorrow afternoon

Basti News: कल दोपहर से अयोध्या नहीं जाने पाएंगे वाहन

Mon, 28 Oct 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 28 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not be able to go to Ayodhya from tomorrow afternoon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। अयोध्या में 30 अक्तूबर को दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। 29 अक्तूबर को दोपहर 12 से 31 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे अयोध्या की तरफ कोई वाहन नहीं जाने पाएंगे।
ट्रक-बस जैसे बड़े वाहनों को फुटहिया से डायवर्ट किया जाएगा। कार, बाइक व अन्य छोटे वाहनों को घघौआ पुल से लकड़मंंडी की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि अयोध्या प्रशासन की तरफ से आवश्यकता के अनुसार डायवर्जन के समय में परिवर्तन किया जा सकता है। लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को बाराबंकी से जरवलरोड, करनैलगंज, गोंडा, मनकापुर होते हुए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद से मेंहदावल रोड होते हुए बांसी, डुमरियागंज, उतरौला, गोंडा होकर रवाना किया गया। बस्ती से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को बड़ेबन ओवरब्रिज से मनौरी-डुमरियागंज के रास्ते आगे को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकरनगर से बस्ती की तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी चौराहे से गायघाट, कुदरहा, लालगंज होते हुए जनपद संतकबीरनगर की ओर रवाना किया जाएगा। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed