फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vehicles kept crawling in the city due to the crowd of buyers

Basti News: खरीदारों की भीड़ से शहर में रेंगते रहे वाहन

Mon, 20 Oct 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Vehicles kept crawling in the city due to the crowd of buyers
गांधीनगर मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतार।
बस्ती। बाजार से लेकर चौक-चौराहों तक दीपावली की धूम मची है। खरीदारों की भीड़ अभी थम नहीं रही है। धनतेरस के दिन से ही शिफ्टवार खरीदारी हो रही है। वाहन, सोना, चांदी, कपड़ा, मिठाई, आवश्यक सामग्री से लेकर पटाखों तक की बिक्री तेज हो गई है। लोग बारी- बारी से बाजार पहुंच रहे हैं। भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

इससे शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी होती नजर आ रही है। गांधीनगर और पुरानी बस्ती मार्ग पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर दिन में 11:00 बजे के बाद रोक लगा दी जा रही है। इसके बाद अन्य मार्गों पर आवागमन बढ़ जा रहा है, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

दीपावली की भीड़ के आगे पुलिस भी बेबस है, लेकिन सहूलियत सभी को मिल रही है। पुलिस और होमगार्ड के जवान भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हर समय मुस्तैद नजर आ रहे हैं। एक- एक कर वाहनों को निकलवाने में पूरी मदद कर रहे हैं। गांधीनगर मार्ग पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित होने के कारण मालवीय मार्ग पर शहरी आवागमन बढ़ गया। रौता चौराहे पर चारों तरफ से आवागमन होने के कारण यहां सुबह से ही पुलिस के जवान मुस्तैद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन कराते हुए वाहनों की लगी लंबी कतारों को एक तरफ से दूसरी तरफ निकाला गया। रात आठ बजे तक वाहन रेंगते देखे गए। इसी तरह रोडवेज तिराहे पर भी जाम की स्थिति रही। पुलिस की सक्रियता से रोडवेज की बसें बाहर सड़क पर बहुत कम समय तक ही खड़ी हो पाईं। शहरी आवागमन बहाल रखने के लिए यातायात पुलिस, सिविल पुलिस और होमगार्ड के जवान दिन भर मुस्तैद रहे। वाहनों की लंबी कतार होने की वजह से धीमी गति से ही लोग निकल पा रहे थे।

कमोबेस यही हाल पचपेड़िया मार्ग और अस्पताल चौराहे पर भी देखा गया। भीड़ के आगे पुलिस भी चालाकी से लोगों को व्यवस्थित ढंग से निकलने का अनुरोध करती रही।

गांधीनगर मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतार।

गांधीनगर मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed