{"_id":"69af2c58fd1866d7cc083501","slug":"varanasis-sutfeni-sevai-is-a-hit-basti-news-c-207-1-bst1005-154604-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वाराणसी सूतफेनी सेवंई की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वाराणसी सूतफेनी सेवंई की धूम
विज्ञापन
गांधीनगर बाजार में सेंवई की खरीदारी करते लोग संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। खुशियों और भाईचारे का प्रतीक ईद का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में रौनक तेज हो गई है। लोगों ने त्योहार की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सुबह से लेकर रात तक बाजारों में ग्राहकों का तांता लगा है। इस बार वाराणसी की खास सेवंई की मांग है और बाजार में धूम मचा रखी है।
गांधीनगर बाजार में अकेले ही दो टन सेवंई बिक्री की उम्मीद लगाए व्यापारी बैठे हैं। इसके अलावा मंगल बाजार समेत अन्य बाजार में भी ईद की खरीदारी परवान चढ़ रही है। कारोबारी जहीर ने बताया कि किमामी सेवंई 100 रुपये किलो, रुमाली 80 रुपये किलो, लच्छा 50 रुपये किलो, सूतफेनी 180 रुपये किलो, ताजमहल 180 रुपये किलो, बादशाह और शेरशाह 170-170 रुपये किलो, खझिया सेवंई 100 रुपये किलो बिक रहा है। वाराणसी सेंवई की धूम है। इसके अलावा टांडा, गोरखपुर और स्थानीय स्तर पर तैयार सेवंई बाजार में उपलब्ध है।
बताया कि ईद की मिठास यानी सेवइयों की खरीदारी के लिए भी किराने की दुकानों पर खासी भीड़ उमड़ रही है। बाजार में बनारसी, किमामी और लच्छा सेवंई के साथ-साथ काजू, बादाम, पिस्ता और अन्य सूखे मेवों की बिक्री तेज हो गई है। दुकानदार भी ग्राहकों की मांग को देखते हुए स्टॉक सजाने में व्यस्त हैं। बाजारों के साथ-साथ घरों में भी ईद का उत्साह साफ नजर आ रहा है।