फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vande Mataram echoes day old

दिनभर गूंजता रहा वंदेमातरम

Thu, 29 Sep 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 29 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Vande Mataram echoes day old
पाक में भारतीय सेना की कार्रवाई पर भानपुर में विजय जश्न मनाते लोग।
उड़ी की आतंकी घटना के बाद पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर आतंकी शिविरों को नष्ट करने और कई आतंकियों के मार गिराने की सूचना पर पूरे जिले में वंदेमातरम गूंजता रहा। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया। मिठाई बांट कर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन


पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक करने के निर्णय पर खुशी जताते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ‘राजन’ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शहीदे आजम भगत सिंह तिराहे  पर मिठाई बांटी तथा पटाखे फोड़े। भाजपा नेता प्रमोद पांडेय, सांसद प्रतिनिधि आशीष शुक्ल, अजय  कुमार श्रीवास्तव आदि ने कहा कि भारत के इस निर्णय  की जितनी सराहना की जाए कम हैष आतिशबाजी  के दौरान पं. सरोज  मिश्र, संजय चौधरी, अनिल कुमार पांडेय, शरद सिंह रावत, जीवन चौधरी, रमेश  गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, रवि पासवान, विकास वरनवाल, विष्णु भाष्कर शुक्ल,  रवि सोनी, आलोक सरकारी, विजय ओझा, राकी सोनी, महेन्द्र सोनकर, मदन शुक्ल,  सत्यम पांडेय, सोनू मिश्र आदि लोग मौजूद रहे। रमाकांत पांडेय ने भारतीय  सेना के अदम्य साहस की सराहना की। कहा कि आतंकी शिविर को तहस-नहस कर भारत ने संकेत दे दिया है कि आतंकवाद किसी भी  रूप में स्वीकार्य नही है। दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक लोगों ने बरसांव चौराहे पर पटाखा फोड़कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष चतुर्गुन  राजभर, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष भगवान बक्स सिंह, राजेन्द्र  सिंह, राज मंगल पाठक,  दुर्गेश पाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मुन्डेरवा प्रतिनिधि के मुताबिक सेना के आपरेशन की खुशी में मिठाई बांटी गई। भाजपा और हिंदू वादी संगठनों की ओर से पटाखे छोड़े गए। मुंडेरवा में विजय रजन त्रिपाठी ने कहा कि सेना ने उड़ी में हुए हमले  का बदला लिया। रवि  श्रीवास्तव, अन्शु पांडेय, गिरिजेश कसौधन, अंकित श्रीवास्तव, रामकृपाल  चौधरी, सचितानन्द त्रिपाठी, हृदयराम यादव, शिवम भट्ट, प्रिन्स चौरसिया आदि शामिल रहे। लोकतांत्रिक बहुजन मंच की बैठक मंडल प्रभारी जितेंद्र पाल की अध्यक्षता में हुई। भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य की बड़ाई की गई। पाल ने कहा कि आंतकियों की सफाई कर सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह प्रधानमंत्री मोदी के कूटनीति का ही परिणाम है। महासचिव मिथिलेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष रामसंवारे, कमलेश धरदुबे, अनीस खान, विनय शाही, फैजी अंसारी, श्याम शंकर तिवारी, बब्बू खान, वसी उल्लाह, मेहंदी हसन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed