फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   vande bharat train

Basti News: पांच मिनट पहले पहुंची वंदे भारत... तय समय पर हुई रवाना

Mon, 10 Jul 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 10 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
vande bharat train
बस्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन। संवाद
बस्ती। वंदे भारत ट्रेन आम यात्रियों के लिए पहली बार रविवार सुबह निर्धारित समय 6.52 बजे से पांच मिटन पहले पहुंच गई। यहां से रवानगी का तय समय पूरा होने के बाद 6.54 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

पहली बार सेमी हाईस्पीड ट्रेन से यात्रा करने के लिए लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। ट्रेन के पहुंचते ही यात्री अपने कोच की तरफ दौड़ पड़े। वहीं स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्री भी इस ट्रेन को निहारते रहे।गोरखपुर से वाया अयोध्या लखनऊ तक चलने वाली वातानुकूलित ट्रेन वंदे भारत पहले ही दिन नोरूम होकर चल रही थी। यहां से इसमें कंफर्म टिकट पर सवार होने वाले यात्रियों की संख्या 45 रही। चेयरकार में 43 और एक्जीक्यूटिव क्लास के दो यात्री शामिल रहे।
विज्ञापन

समय से पहले आने के कारण यात्रियों को ट्रेन में बैठने के लिए काफी सहूलियत मिली। आम खास हर कोई इस ट्रेन को देखने के लिए उत्सुक रहा। यात्री गणेश मिश्र ने कहा कि वंदे भारत पूर्वांचल में चलने वाली इकलौती एक्सक्लूसिव ट्रेन है। किराया भले ही महंगा है, लेकिन सुविधाएं काफी हैं। वहीं यात्री सोमनाथ मिश्र ने कहा कि ट्रेन में लग्जरी सुविधाओं के साथ पर्याप्त स्पीड भी मिल रही है। रेलवे को ध्यान देना होगा कि इस ट्रेन का शेड्यूल न बिगड़ने पाए। निर्धारित समय पर चलने से ही इस ट्रेन का क्रेज बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
बिना टिकट चढ़ने की भूल मत करिए
वंदे भारत ट्रेन में यदि आप अपने परिजनों को बैठाने गए हैं तो भूलकर भी बिना टिकट ट्रेन में न चढि़ए। क्योंकि बस्ती स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव केवल दो मिनट तक है। सभी एसी कोच के फाटक आटोमैटिक खुलते और बंद होते हैं। यदि आप भीतर घुस गए और दो मिनट के भीतर उतर नहीं पाए तो फाटक अपने आप बंद हो जाएगा। फिर आप बिना टिकट यात्रा करते धरे जाएंगे और बड़ा जुर्माना भरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed