फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   vaction

मेगा कैंप आज, 43 हजार को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

Sun, 03 Oct 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
vaction
अब तक से 13.50 लाख अधिक लोगों को लग चुका है टीका, दो सौ स्थानों पर लगेगा कैंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पूरे जिले में सोमवार को एक साथ जिला स्तरीय अस्पतालों जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली समेत दो सौ जगहों पर मेगा कैंप का आयोजन होगा। इसमें कोरोनारोधी टीका लगने से वंचित लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए रविवार को लखनऊ से वैक्सीन भरपूर डोज उपलब्ध करा दी गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि भंडारण में भरपूर वैक्सीन उपलब्ध है। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मेगा कैंप में टीकाकरण होगा। इसमें अब तक टीका से वंचित लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। बताया कि अब तक 13.50 लाख से अधिक लोगों को कोविड से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। मेगा कैंप में कोविशील्ड के अलावा को-वैक्सीन की डोज भी दी जाएगी। को-वैक्सीन नौ हजार डोज उपलब्ध है। युवा वर्ग के लोग खुद अपने मोबाइल पर कोविन वेबसाइट के सेल्फ रजिस्ट्रेशन पर जाकर स्लाट बुक करा सकते हैं। प्रथम व द्वितीय डोज दी जाएगी। वैक्सीन लगवाने समय जरूर ध्यान दें कि पहला डोज कौन सी वैक्सीन लगी है, उसी वैक्सीन को द्वितीय डोज में भी लगवाएं। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा के अनुसार शहर में अन्य स्थलों पर टीकाकरण के लिए चार मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) चलेंगी। टीकाकरण में 45 प्लस में 645788 जबकि 18 प्लस में 704891 शामिल हैं।
विज्ञापन

यह है टीकाकरण की स्थिति
18 से 44 वर्ष के कुल 704891 को टीका लगा है। इसमें 611579 कर प्रथम डोज जबकि अब तक 93312 को दोनों डोज से प्रतिरक्षित किया जा चुका है। 45 या उससे ऊपर आयु वर्ग के 645788 का अब तक टीकाकरण किया गया है। इसमें 472502 को पहला डोज जबकि 173286 दोनों डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed