फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Upset villagers halted repair work; police got it restarted.

Basti News: नाराज ग्रामीणों ने रोका मरम्मत कार्य, पुलिस ने शुरू कराया

Mon, 05 Oct 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Upset villagers halted repair work; police got it restarted.
नगर बाजार। चक्रवाती तूफान के कई दिन बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने से नगर बाजार थाना क्षेत्र के बारीजोत गांव के लोगों का सब्र जवाब दे गया। शनिवार को बिजली निगम के कर्मचारी 11 केवी लाइन की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान नाराज ग्रामीणों ने मरम्मत कार्य रोक दिया। वे लोग पहले अपने गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग पर अड़े रहे। विरोध के चलते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। नगर थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर आए तब मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। देर शाम तक पुलिस की निगरानी में ही कर्मचारी लाइन दुरुस्त करने में जुटे रहे। उधर, शनिवार देर रात चौबाह विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाली नगर बाजार क्षेत्र की आपूर्ति भी ठप हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed