{"_id":"66db476c7ead7b50d60f0217","slug":"uproar-among-shopkeepers-after-cart-overturns-on-roadways-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123326-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रोडवेज पर ठेला पलटने के बाद दुकानदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रोडवेज पर ठेला पलटने के बाद दुकानदारों का हंगामा
Fri, 06 Sep 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, सीओ सिटी को सौंपी गई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रोडवेज तिराहे पर बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि रात चाय-पानी का ठेला पलट देने पर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि चौकी प्रभारी रोडवेज ने सड़क किनारे लगे ठेले को पलट दिया। इसके बाद स्थानीय दुकानदारों की भीड़ जुट गई।
दुकानदारों का कहना था कि किसी एक ठेले पर कार्रवाई उचित नहीं है। अगर हटाना है तो रोडवेज से सभी ठेलों को हटवाया जाए। आरोप यह भी है कि चौकी प्रभारी नशे में थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि देर रात 12 बजे तक रोडवेज के पास ठेला लगाए रहने से कानून-व्यवस्था भंग होने की आशंका बनी रहती है। ठेले पर जुटे कुछ युवक सिगरेट पी रहे थे। यह देख चौकी प्रभारी ने ठेला हटाने को कहा होगा। ठेला पलटने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।