{"_id":"65f74acacc5beb084d02a946","slug":"up-to-10-applications-for-admission-in-polytechnic-basti-news-c-207-1-sgkp1004-113243-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए 10 तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए 10 तक आवेदन
Mon, 18 Mar 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय और निजी पॉलिटेक्निक में शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मई तक होंगे।
जिले में दो राजकीय पॉलिटेक्निक में संचालित छह ट्रेडों में करीब 450 सीटें हैं। बहु विकल्पीय प्रश्नों पर आधारित प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसिलिंग होगी। प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। राजकीय पॉलिटेक्निक छबिलहाखोर के प्रधानाचार्य एमएम सलीम ने बताया कि प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल है। हाईस्कूल अथवा आईटीआई उत्तीण विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा। जबकि इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
बस्ती पॉलिटेक्निक में मकैनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन, सिविल इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। जबकि छबिलहाखोर में मकैनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रिनिक्स इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल डिजाइन प्रोडक्शन ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। सभी ट्रेडों में 75-75 सीटें हैं। बताया कि एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 200 और अन्य के लिए 300 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इस बार अभ्यर्थियों को आवेदन के समय नहीं, बल्कि प्रवेश काउंसिलिंग के समय कॉलेजों की पसंद देनी होगी। संवाद