फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   up diwas celebrated

उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम

Wed, 24 Jan 2018 11:36 PM IST
basti
basti Updated Wed, 24 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
up diwas celebrated
यूपी द‌िवस - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। 
विज्ञापन

गांधी कला भवन में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम डीएम अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कहा गया कि सन 1950 में 24 जनवरी को प्रदेश का गठन हुआ था। उसी के क्रम में आज वर्तमान सरकार की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह बस्ती के गौरव का विषय है। यह भी धरती अमर बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, साहित्यकारों, पत्रकारों, कलाकारों, महापुरुषों की रही है तथा प्राचीन काल में महर्षि वशिष्ठ एवं ऋषी वत्स का भी उल्लेख है तथा गौतम बुद्ध का संबंध रहा है। आधुनिक समय में हमें इस जनपद को इसके विकास की क्षमताओं तथा सृजनशीलता को आगे बढ़ाते हुए विकास के पथ पर अग्रसर करना है।
विज्ञापन

 सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने तमाम विकास योजनाओं का जिक्र किया तथा कहा कि हमें विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ना है। इसमें किसान प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वास्थ्य क्षेत्र और 181 महिला हेल्प लाइन की सेवाएं उपलब्ध हैं। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम और जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने बेहतर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रशासन की सराहना की। प्रेस क्लब अध्यक्ष और साहित्यकार विनोद कुमार उपाध्याय ने बस्ती मण्डल गाथा नामक कविता का पाठ किया तथा साहित्यिक बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान रामकृष्ण लाल जगमग, सतेन्द्र मतवाला आतिस सुल्तानपुरी जयवीर सिंह, पंकज सोनी, अनिरुद्धध वर्मा, विजय वर्मा आदि ने अपनी-अपनी रचनाओं से उत्तर प्रदेश की गौरव गाथा पर प्रकाश डाला। पत्रकार पुनीत ओझा ने भी विकास संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों की प्रदर्शनी लगी 
जनपद के 18 विभागों ने अपने-अपने विभाग की प्रदर्शनी लगाई। इसमें समाज कल्याण विभाग, जिला पंचायत, कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास, आजीविका मिशन, दुग्ध, स्वास्थ्य, पंचायत, एनआईसी, सूचना, बाल विकास, मत्स्य, बेसिक शिक्षा, स्काउट एंड गाइड, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, लोक निर्माण, नलकूप, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग शामिल रहे।
आठ करोड़ की परियोजना का हुआ शिलान्यास
इस मौके पर डीएम ने लगभग आठ करोड़ से ज्याद की लगभग डेढ़ दर्जन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्र, नलकूप, संपर्क मार्ग तथा उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन जनपद के दक्षिणी क्षेत्र के कलवारी उपकेंद्र का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया। इसकी लागत 2621 लाख रुपये है। इससे कलवारी, दुबौलिया, नगर बाजार, बहादुरपुर, कप्तानगंज आदि क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा तथा 220 केवी विद्युत उपकेंद्र बस्ती की अधिभारिता भी दूर होगी।

छाई रहीं कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाएं
कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय साऊंघाट की वार्डेन माधुरी त्रिपाठी और सत्या पांडेय, व्यायाम एवं खेलकूद शिक्षक सुरेंद्र कुमार सहाय की अगुवाई में बालिकाओं ने स्वागत गीत से लेकर वंदना सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्काउट-गाइड ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
ये रहे मौजूद 
एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, एडीएम भगवान शरण, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंद्र मोहन गर्ग, पीडी आरपी सिंह, डीआईजी स्टांप सूर्यलाल सिंह, उप निदेशक सूचना मुरलीधर सिंह, एएमए उदय शंकर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी आलोक रमन, खंड शिक्षा अधिकारी विजय ओझा, नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्र, पुष्कर मिश्र, सीएमओ जेएलएम कुशवाहा, सीआरओ राम दुलारे पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। 


विद्यालय में मना प्रदेश स्थापना दिवस
ओड़वारा। 
क्षेत्र के जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में बुधवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मणि शंकर तिवारी ने प्रदेश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। 

कहा कि कि प्रदेश का ज्ञात इतिहास लगभग चार हजार साल पुराना है। आर्यों ने दोव को अपना घर बनाया था जो बाद में गंगा यमुना के मैदान का दोआब कहा गया। 1902 में इसका नाम संयुक्त प्रांत हुआ और इलाहाबाद इसकी राजधानी बनाई गई। 1920 में लखनऊ को राजधानी बनाया गया। आजादी के बाद 24 जनवरी 1950 को वर्तमान उत्तर प्रदेश अस्तित्व में आया। कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के लोग अपनी सांस्कृतिक धरोहर को पहचाना और युवा वर्ग को प्रदेश के विकास में शामिल करना है। इस दौरान सीके पांडेय, त्रिभुवन दत्त, आनंद सिंह, एसके पांडेय, बृजेश पांडेय, सीएल यादव, जितेंद्र पाठक, कमला पांडेय, शिव शंकर, राम यश वर्मा, मो. जमाई, अमर नाथ, बी लाल, सुरेंद्र मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed