फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP Board: Evaluation of answer sheets from tomorrow, preparations complete

यूपी बोर्ड : उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कल से, तैयारियां पूरीं

Tue, 18 Mar 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 18 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Evaluation of answer sheets from tomorrow, preparations complete
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के काॅपियों का मूल्यांकन जनपद के चार केंद्रों पर 19 मार्च से किया जाएगा।सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पौने छह लाख काॅपियों का मूल्यांकन किया जाना है।
सोमवार को डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर मूल्यांकन से संबंधित जरूरी निर्देश दिए। यूपी बोर्ड की परीक्षा 12 मार्च को समाप्त होने के बाद डीआईओएस कार्यालय काॅपियों के मूल्यांकन कार्य सकुशल संपन्न कराने में जुट गया है। काॅपियों के मूल्यांकन सीट और संबंधित कागजों के लिफाफे केंद्रों को भेज दिए गए हैं। बाहर से आने वाले डिप्टी हेट और परीक्षकों ने केंद्र पर पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करा दी है। मंगलवार को केंद्रों पर डिप्टी हेड और परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में निर्देश दिए हैं कि केंद्र पर मोबाइल और किसी बाहरी शख्स का आना का प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर काॅलेज में 1,39404 काॅपियों का मूल्यांकन किया जाना है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 47 डिप्टी हेड और 462 परीक्षक लगाए हैं। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में 1.38 लाख काॅपियों का मूल्यांकन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed