फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   "UP -100", the police ambulance

‘यूपी-100’ यानी पुलिस की एंबुलेंस

Sat, 08 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 08 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
"UP -100", the police ambulance
पुलिस लाइन मे आईजी मोहित अग्रवाल ने प्रेस वार्ता किया।
सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट डायल-100 सेवा (अब यूपी-100) की तैयारियों का शनिवार को आइजी मोहित अग्रवाल ने जायजा लिया। यहां पुलिस लाइंस में चल रहे स्टाफ व पायलट (ड्राइवर) आदि के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। परियोजना के प्रशिक्षु आरक्षियों-उप निरीक्षकों से परियोजना से जुड़े सवाल पूछे और उनकी शंकाओं का समाधान किया। इसके बाद आइजी ने प्रेसवार्ता के दौरान पूरी परियोजना के बारे में विस्तार से बताया। 
विज्ञापन


चूंकि रेंज व जिले के कंट्रोल रूम में सबसे ज्यादा शिकायतें जमीनी विवाद को  लेकर मारपीट आदि की आती हैं। ऐसे में जब डायल-100 टीम सूचना पाकर जब मौके पर पहुंचेगी तो कार्रवाई क्या करेंगी ? पत्रकारों के इस सवाल के जवाब में आइजी ने कहा कि सूचना मिलने 10 या 15 मिनट में जब टीम मौके पर पहुंचेगी तो शांति-व्यवस्था कायम करने के बाद एक तो स्पाट को सुरक्षित कर लेगी, ताकि घटना स्थल के सबूत से छेड़छाड़ न हो सके। दूसरे आसपास के लोगों  से वह पूछताछ करके घटना की असली वजह और प्रकार समझकर थाने को रिपोर्ट देगा।  बाकी कानूनी कार्रवाई थाने से होगी। ऐसे में कोई भी व्यक्ति घटना को  बढ़ा चढ़ाकर नहीं बता सकेगा। आइजी का मानना है कि फर्जी सूचनाएं रुकेंगी। 
विज्ञापन


आइजी ने स्पष्ट किया कि डायल 100 परियोजना थाने के समानांतर कोई अलग से  सेवा नहीं है, बल्कि थाने की सहयोगी इकाई होगी। मैन पावर की कमी पूरी करने  के लिए आइजी ने बताया कि एक वर्ष के भीतर नई भर्तियों के माध्यम से कमी  पूरी कर ली जाएगी। इस दौरान डीआइजी लक्ष्मी नारायण,एसपी कृपाशंकर सिंह, एएसपी रोहित मिश्र,सीओ सिटी आदि मौजूद  रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed