फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Unfit school vehicles to be inspected; challans to be issued for incomplete documentation.

Basti News: अनफिट स्कूली वाहनों की होगी जांच, अधूरे कागज पर कटेगा चालान

Mon, 14 Sep 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Unfit school vehicles to be inspected; challans to be issued for incomplete documentation.
बस्ती। स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग सोमवार से 19 सितंबर तक छह दिवसीय विशेष अभियान मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 चलाएगा। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों की फिटनेस और जरूरी कागजात की जांच की जाएगी। अनफिट वाहन मिलने या प्रपत्र अधूरे पाए जाने पर चालान की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन फरीउद्दीन ने बताया कि विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति गठित की जानी है। समिति की नियमित बैठक भी कराई जाएगी। संबंधित तहसील के नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी समिति के पदेन सदस्य होंगे।
विज्ञापन

विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की ओर से स्कूली वाहनों के प्रपत्रों का सत्यापन कराया जाएगा। साथ ही चालकों के चरित्र और ड्राइविंग लाइसेंस का सत्यापन, स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण भी कराया जाएगा। परिवहन विभाग की टीम अभियान के दौरान वाहनों की फिटनेस की भी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत विद्यालय प्रबंधन को सभी स्कूली वाहनों में परिचर (अटेंडेंट) की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। इसका उद्देश्य बच्चों को वाहन में सुरक्षित चढ़ाने और उतारने की व्यवस्था करना है। जिन वाहनों में छात्राएं यात्रा करेंगी, उनमें महिला परिचर की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed