{"_id":"6aa6f9d5aa90a3535f03758a","slug":"unfit-school-vehicles-to-be-inspected-challans-to-be-issued-for-incomplete-documentation-basti-news-c-207-1-bst1005-166753-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनफिट स्कूली वाहनों की होगी जांच, अधूरे कागज पर कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनफिट स्कूली वाहनों की होगी जांच, अधूरे कागज पर कटेगा चालान
विज्ञापन
बस्ती। स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग सोमवार से 19 सितंबर तक छह दिवसीय विशेष अभियान मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 चलाएगा। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों की फिटनेस और जरूरी कागजात की जांच की जाएगी। अनफिट वाहन मिलने या प्रपत्र अधूरे पाए जाने पर चालान की कार्रवाई होगी।
आरटीओ प्रशासन फरीउद्दीन ने बताया कि विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति गठित की जानी है। समिति की नियमित बैठक भी कराई जाएगी। संबंधित तहसील के नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी समिति के पदेन सदस्य होंगे।
विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की ओर से स्कूली वाहनों के प्रपत्रों का सत्यापन कराया जाएगा। साथ ही चालकों के चरित्र और ड्राइविंग लाइसेंस का सत्यापन, स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण भी कराया जाएगा। परिवहन विभाग की टीम अभियान के दौरान वाहनों की फिटनेस की भी जांच करेगी।
विज्ञापन
अभियान के तहत विद्यालय प्रबंधन को सभी स्कूली वाहनों में परिचर (अटेंडेंट) की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। इसका उद्देश्य बच्चों को वाहन में सुरक्षित चढ़ाने और उतारने की व्यवस्था करना है। जिन वाहनों में छात्राएं यात्रा करेंगी, उनमें महिला परिचर की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी।