{"_id":"29053ac0d1e9568a52168990f01351ad","slug":"uncovered-wire-will-be-changed-in-40-crore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 करोड़ की लागत से बदलेंगे नंगे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 करोड़ की लागत से बदलेंगे नंगे तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। रविवार को जिले के दौरे पर आए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी
विज्ञापन
के प्रबंध निदेशक एके सिंह ने कहा कि शहर के 25 किलोमीटर नंगे तार को
बदलकर उसके स्थान पर चार तार वाले केबल लगाए जाएंगे। इस पर 40 करोड़ रुपये
से अधिक की लागत आएगी।
बताया कि कवर्ड केबल लग जाने से कोई बिजली की चोरी नहीं कर पाएगा और न कटिया कनेक्शन ही कर पाएगा। सुचारु सप्लाई के लिए मालवीय रोड स्थित 33 केवीए का उप केंद्र स्थापित होगा। गिदही पॉवर हाउस में लगे ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। यहां पर लगे पांच एमबीए के ट्रांसफॉर्मर को दस एमबीए का करने भरोसा दिया।
पत्रकारों से बातचीत में एमडी एके सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में विभाग में बहुत बदलाव देखने को मिलेगा। एमडी ने स्पष्ट किया कि विभाग भविष्य में बकाएदारों के लिए ओटीएस यानी वन टाइम सेटलमेंट जैसी कोई स्कीम नहीं लाएगा। उपभोक्ताओं को बकाए का पूरा भुगतान करना होगा। बताया कि विभाग विद्युत बड़े और छोटे बकाएदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है।
एक शिकायत पर उन्होंने चीफ इंजीनियर को ढाई करोड़ के बकाए में बस्ती चीनी मिल का तत्काल कनेक्शन काटने का निर्देश दिया। आनन-फानन विभाग की टीम चीनी मिल भेजी गई और कनेक्शन काट दिया गया।
इस के पूर्व प्रबंध निदेशक एके सिंह ने मालवीय रोड स्थित नए विद्युत भवन का उद्घाटन किया। भवन के निर्माण और डिजाइन की प्रशंसा की, मगर कमियों को भी उजागर किया। कांफ्रेंसिंग हाल में लगे मेज की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई और तत्काल बदलने का निर्देश दिया।