{"_id":"67608b3f8373e3d304028f7b","slug":"uncontrolled-school-van-overturns-17-children-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1006-128895-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 17 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 17 बच्चे घायल
Tue, 17 Dec 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
छावनी (बस्ती)। थानाक्षेत्र के सेवरा लाला गांव के पास बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार 17 बच्चे घायल हो गए। घायलों को हर्रैया सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक छात्रा को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर किया गया है।
बच्चों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्षेत्र के अमोढ़ा निवासी वैन चालक सोनू सोमवार को सुबह 7:30 बजे सेवरा लाला गांव से 17 बच्चों को बैठाकर किंग लेट मिशन स्कूल अमोढ़ा जा रहा था। एक किमी जाने के बाद वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला।
घायल बच्चों में छह वर्षीय दीप्ति, दीवांशी, संतोषी पुत्री गण धर्मराज, जिया फातिमा पुत्री मो. सिकंदर, आतिफ खान, हुमैरा खान पुत्रगण अब्दुल रहीम, मो. अजमल पुत्र अमजद हुसैन, मो. फैजान पुत्र इस्तियाक, अब्दुल समद पुत्र कादिर, रेहाना पुत्री जब्बार अली, अलीजा सिद्दीकी पुत्री मकसूद अली, अमीरा सिद्दीकी पुत्री मो. अलम सिद्दीकी, मो इरशाद मो. अदनान पुत्रगण मो. इमरान, मो. अशफाक, हर्षिता (14) वर्ष, दीपांशु (09), अर्पिता (07) निवासी गण ग्राम पंचायत सेवरा लाला शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दीप्ति वैन के नीचे दब गई थी। उसको गंभीर चोट आई है। मेडिकल कॉलेज अयोध्या भेजा गया है। बाकी बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।