फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uncontrolled four-wheeler collision

Basti News: अनियंत्रित चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 20 May 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled four-wheeler collision
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना मोड़ के पास रविवार देर शाम एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सिसवा नगर पालिका कस्बे के वार्ड नंबर तीन सुभाष नगर बुढ़ऊआ टोला निवासी परिषदीय विद्यालय के शिक्षक शेषनाथ के पुत्र गौरव कुमार (18) रविवार की देर शाम घर से बाइक लेकर किसी काम से सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर स्थित कोठीभार की तरफ जा रहा था। गौरव अभी कोठीभार मे खाद्य विपणन गोदाम के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर कर अचेत हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चार पहिया वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

.............................................

शव मिलने की सूचना पर घंटों पुलिस रही हलकान

परसामलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसा मलिक गांव के पूरब के सिवान में रविवार की देर रात करीब 8 बजे शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों शव को खोजने में जुटी रही, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ है। नौतनवा क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम परसामलिक गांव के पूरब सिवान में काफी खोजबीन किया गया है, लेकिन अभी तक शव नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed