{"_id":"6859ad6937b9783f7d0e203d","slug":"ultrasound-tests-affected-due-to-ac-failure-basti-news-c-207-1-bst1001-138866-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एसी खराब होने से अल्ट्रासाउंड जांच प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एसी खराब होने से अल्ट्रासाउंड जांच प्रभावित
Tue, 24 Jun 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल के ओपीडी के बगल स्थित अल्ट्रासाउंड समेत दो कक्ष में लगी एसी सोमवार को खराब हो गई। काफी देर तक अल्ट्रासाउंड जांच प्रभावित रही।
इस दौरान गर्भवती, चिकित्सक और कर्मचारी गर्मी से परेशान नजर आए। यहां अल्ट्रासाउंड कक्ष में दो एसी लगाई गई हैं। अचानक दोनों खराब हो गईं। इससे यहां मौजूद चिकित्सक, कर्मचारी और गर्भवती सभी गर्मी से व्याकुल हो गए। कुछ ही देर बाद लोगों को बाहर निकल आना पड़ा। बाद में एसी मरम्मत के लिए मैकेनिक बुलाया गया।
लगभग दो घंटे तक एसी का मरम्मत कार्य चला। इसके बाद एसी चालू हो सकी। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक अल्ट्रासाउंड जांच ठप रही।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद तत्काल मैकेनिक बुलाकर एसी ठीक कराई गई है। अन्य एसी की भी मरम्मत कराई जाएगी। सक्षम लोगों से नई एसी दान करने के लिए भी अनुरोध किया जाएगा। संवाद