फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ultrasound report handed over without doctor's signature

Basti News: डॉक्टर के हस्ताक्षर बिना थमा दी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट

Thu, 12 Mar 2026 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound report handed over without doctor's signature
बस्ती। जिला अस्पताल-कैली रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने गए मरीज को बिना डॉक्टर के हस्ताक्षर के ही रिपोर्ट थमा दी गई है। इससे पीड़ित परेशान हो गया, जबकि इसके एवज में उससे नौ सौ रुपये जमा कराए गए थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में अल्ट्रासाउंड करने वाले किसी भी डॉक्टर का हस्ताक्षर नहीं है, जब रिपोर्ट एक डॉक्टर के पास ले गए तो उसने देखने से इन्कार कर दिया। बताया कि सेंटर पर तीन डॉक्टरों का नाम बोर्ड पर अंकित है, जबकि रिपोर्ट में हस्ताक्षर तक नहीं है। पीड़ित ने किसी को यह रिपोर्ट दिखाया तो उसने सोशल मीडिया पर इस रिपोर्ट को वायरल कर दिया, हालांकि इसे संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती। वहीं, सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि वायरल अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट की जांच कराई जाएगी। इसमें यदि डॉक्टर का हस्ताक्षर नहीं है तो संबंधित सेंटर संचालक से जवाब-तलब किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed