फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ultrasound not start from six months

Basti News: छह माह बाद भी रेडियोलॉजिस्ट की नहीं हो सकी तैनाती

Fri, 02 Dec 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
ultrasound not start from six months
महिला अस्पताल में बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड कक्ष। संवाद - फोटो : BASTI
छह माह बाद भी रेडियोलॉजिस्ट की नहीं हो सकी तैनाती
विज्ञापन

- जिला और महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच बंद
- निजी केंद्रों पर महंगे दामों में कराना पड़ रहा जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला और महिला अस्पताल में लगभग छह माह से अल्ट्रासाउंड जांच बंद है। दरअसल यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट का मई माह के अंतिम में तबादला कर दिया गया। इसके बाद से यहां नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। मरीजों को निजी केंद्रों से महंगे दामों में जांच कराना पड़ रहा है।
जिला चिकित्सालय और महिला अस्पताल में कई वर्ष से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। इसकी भरपाई मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक डॉ. विभा कर रही थीं, मगर मई में उनका स्थानांतरण हो गया। नतीजतन दोनों अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर ताला लटक गया है। इसके बाद से मरीजों को निजी सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड कराना मजबूरी हो गई है।
विज्ञापन

---------
निजी सेंटरों पर आठ सौ में होता है अल्ट्रासाउंड
जिला अस्पताल में महिला अस्पताल जहां अल्ट्रासाउंड निशुल्क होता है, वहीं बाहर निजी सेंटरों पर आठ सौ रुपये लिए जाते हैं। चूंकि सर्वाधिक अल्ट्रासाउंड के मरीज महिला अस्पताल से ही निकलते हैं, मगर इनके लिए अस्पताल प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले पीड़ित
महिला चिकित्सालय में चिकित्सक को दिखाने आईं गांधी नगर निवासी रीता ने कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद है। बताया कि निशुल्क कराना है तो कैली जाएं अथवा निजी अस्पताल से अल्ट्रासाउंड करा लें। पुरानी बस्ती की रंभा ने कहा कि ओपीडी में दिखाने के बाद चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड लिख दिया है, मगर अस्पताल में व्यवस्था नहीं है। बाहर के लिए यहां से कैली जाने का मतलब पूरा दिन लग जाता है। ऐसे में अब तो मजबूरी है कि आठ सौ देकर ही अल्ट्रासाउंड कराना होगा।
जिला अस्पताल में चिकित्सक को ओपीडी में दिखाने आए महराजगंज निवासी राम कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि यहां चिकित्सक को दिखाने के बाद अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह डॉक्टर ने दी है, मगर यहां तो व्यवस्था ही नहीं है। जब शिकायत की गई तो बताया गया कि कैली में व्यवस्था है वहां चले जाएं। शहर के रौता चौराहा निवासी प्रकाश ने जिला अस्पताल में फिजीशियन को दिखाया। चिकित्सक ने उन्हें तत्काल अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी है, मगर यहां तो बाहर से ही अल्ट्रासाउंड कराना होगा।

-------
शासन को लिखा गया पत्र
एसआईसी डॉ. आलोक कुमार वर्मा और महिला अस्पताल के सीएमएस केडी पांडेय ने कहा कि स्थानांतरण के चलते यहां सेंटर बंद है। लेकिन मरीजों को ओपेक चिकित्सालय कैली अल्ट्रासाउंड रेफर कर दिया जाता है। वहां मरीजों का निशुल्क अल्ट्रासाउंड होता है। शासन को पत्र लिखा गया है। जिससे यहां स्थापित मशीनों को हर रोज चलाया जा सके। एक चिकित्सक मिले थे, मगर वे आज तक यहां पहुंचे ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed