फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ultrasound centers will be investigated under SDM

Basti News: एसडीएम के नेतृत्व में होगी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच

Wed, 22 Mar 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 22 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound centers will be investigated under SDM
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
बस्ती। जिले के सभी 119 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच होगी। जांच टीम का नेतृत्व संबंधित तहसील के एसडीएम करेंगे। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया है कि टीम में एक डॉक्टर और एक जिला स्तरीय अधिकारी शामिल किए जाएंगे। उन्होंने सीडीओ, एडीएम, सीआरओ, डीडीओ, पीडी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को टीम में जगह देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि टीम सेंटर के लिए नामित डॉक्टर और पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करेगी। बताया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत एक डॉक्टर दो से अधिक केंद्रों पर पंजीकृत नहीं हो सकता है। उन्होंने सभी ब्लॉक में श्रीअन्न महोत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए। इसमें लोगों को मोटे अनाज कोदों, सांवा, मडुआ आदि के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू होगा। इसकी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने डीएसडब्ल्यूओ (जिला समाज कल्याण अधिकारी) श्रीप्रकाश पांडेय से कहा कि आश्रम पद्धति विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता खराब होने और सफाई न होने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने डीएसडब्ल्यूओ और डायट प्राचार्य को हर हफ्ते आश्रम पद्धति विद्यालय की जांच करने का निर्देश दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। देईसांड-बानपुर मार्ग के चौड़ीकरण के बाद बीच में आए बिजली के खंभों को जल्द हटाने का निर्देश दिया। मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, एडीएम कमलेश चंद, एसडीएम शैलेश दुबे, आनंद श्रीनेत, गुलाबचंद, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, पीडी कमलेश सोनी, अधिशासी अभियंता विद्युत महेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed