फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ultimatum of movement given by farmers

अब आंदोलन का अल्टीमेटम

Mon, 23 Nov 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती शुगर मिल को चलवाने को लेकर मिल गेट पर चल रहे अनशन को
विज्ञापन
अधिकारियों ने रविवार को मिल प्रबंधन पर कार्रवाई और मिल चलवाने में पूरा सहयोग का आश्वासन देकर समाप्त कराया।

आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान और श्रमिक नेताओं ने कहा कि अगर एक महीने में मिल चलाने की घोषणा और मिल प्रबंधन एवं अधिकारियों पर दर्ज मुकदमे में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो 25 दिसंबर के बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसान और श्रमिक नेताओं ने अब आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है।

आमरण अनशन के छठे दिन शुक्रवार की देर शाम गन्ना विकास सचिव की तहरीर पर चीनी बजाज शुगर मिल के अध्यक्ष, जोनल एचआर पूर्वी क्षेत्र प्रभाकर चंद्रा और एचआर हेड डीके सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

इन पर आईपीसी की धारा 420 और 7 क्रिमिनल ला अमेंडमेंट लगाई गई है। रविवार को मिल गेट पर किसान व मिल के श्रमिक नेताओं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, एडीएम राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार विनोद सिंह, उप श्रमायुक्त, नायब तहसीलदार, सहायक श्रमायुक्त, श्रमप्रवर्तन अधिकारी के बीच वार्त्ता हुई।

श्रमिक नेताओं ने मिल के जिन अधिकारियों पर मुकदमा हुआ है उनकी गिरफ्तारी व मिल चलवाने की घोषणा की मांग की। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने एक माह की मोहलत मांगी।

दूसरे पक्ष के सभी लोगाें ने एक स्वर से कहा कि अगर एक महीने के अंदर प्रशासन अपने वादे के अनुसार मिल चलवाने की घोषणा और मिल के अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं करता है तो 25 दिसंबर के बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इसके बाद एडीएम व अन्य अधिकारियों ने आमरण अनशन पर बैठे किसान व श्रमिक नेता आशुतोष सिंह, सुरेंद्र नाथ मिश्र, बृजेश सिंह, बच्चा लाल चौधरी, जयप्रकाश शुक्ल, प्रेमसागर चौधरी को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।

श्रमिक नेता आशुतोष सिंह ने कहा कि आमरण अनशन समाप्त किया गया है लेकिन धरना चलता रहेगा। सातवें दिन सभा की अध्यक्षता शिव शक्ति चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष सूर्यमणि चतुर्वेदी ने व संचालन पीपुल्स फ्रंट के श्याम मनोहर जायसवाल ने किाय।

इस दौरान भाकियू मंडल उपाध्यक्ष दीवान चंद्र चौधरी, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, विधायक संजय प्रताप जायसवाल, रुधौली विधानसभा के नेता व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी, क्षेत्रीय संयोजक पुष्कर मिश्र, विपिन शुक्ल, राजेश चौधरी, गन्ना समिति बस्ती के चेयरमैन विष्णु प्रताप सिंह, ओमप्रकाश मिश्र, राकेश श्रीवास्तव, संजय सिंह, जीतन गौड़, आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. वाहिद सिद्दकी, अशोक सिंह, डब्ल्यू सोनकर, राजकुमार चतुर्वेदी, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आलोक पांडेय, कामरेड केके त्रिपाठी, लक्ष्मी नरायन त्रिपाठी, शिवकुमार यादव, उमर पाठक, शशांक त्रिपाठी, पीताबंर शुक्ल, दीन दयाल त्रिपाठी, सतीश सोनकर, त्रियुगी नरायन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed