{"_id":"6a4bfaae664c62f6d8085e64","slug":"two-youths-injured-in-bike-collision-basti-news-c-207-1-bst1014-161888-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाइक की टक्कर में दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाइक की टक्कर में दो युवक घायल
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बैडा पुल के निकट सोमवार की शाम छह बजे के आसपास दो बाइक की भिडंत में दो युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों युवकों को सीएचसी भेजवाया।
मिली जानकारी के मुताबिक फरेनिया निवासी अंकज (24) बाइक से भानपुर से अपने घर जा रहे थे। उसी समय रमजान (27) निवासी बनटिकरा भी बाइक से भानपुर से सोनहा की तरफ जा रहे थे। बैडा पुल के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सामने चल रहे अंकज के बाइक से टकरा गई। जिससे सड़क पर गिरकर दोनों घायल हो गए।
रमजान के सिर में गंभीर चोट होने की वजह से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अंकज के दोनों हाथों में सामान्य चोट होने की वजह से सीएचसी पर इलाज जारी है। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। संवाद