फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two trucks collided, criminals beat up both the drivers

Basti News: दो ट्रकों की टक्कर, मनबढ़ों ने दोनों चालकों को पीटा

Fri, 06 Sep 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 06 Sep 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two trucks collided, criminals beat up both the drivers
फोरलेन पर कप्तानगंज के पिकौरा सानी में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के पिकौरा सानी के निकट पास शुक्रवार की देर शाम दो ट्रकों की टक्कर हो गई। दोनों ट्रक के चालक आपस में विवाद करने लगे। इतने में कुछ मनबढ़ युवक पहुंच गए और दोनों ट्रक चालकों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मनबढ़ युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक बिहार से मखाना लादकर पूना जा रहा था। उसके पीछे एक दूसरा ट्रक पश्चिम बंगाल से बीड़ी लादकर गाजियाबाद जा रहा था। शाम करीब छह बजे कप्तानगंज क्षेत्र के पिकौरा सानी के पास आगे मखाना लदे ट्रक के चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे बीड़ी लदा ट्रक पीछे से टकरा गया। इसके बाद दोनों ट्रक चालक आपस में विवाद करने लगे।
विज्ञापन

हादसे के बाद काफी लोग जुट गए। तभी स्थानीय मनबढ़ युवक भी पहुंच गए और ट्रक चालक इसराइल हुसैन निवासी गांव थाना शमशेर गंज जिला मुर्शिदाबाद और लवकुश निवासी बजोरसिंह पुरवा, थाना रामसनेही घाट जिला बाराबंकी की पिटाई कर दी। सूचना पर डायल 112 और कप्तानगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस देखकर पिटाई करने वाले फरार हो गये। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed