{"_id":"66e5cb7bbba98069d9077dba","slug":"two-teams-started-investigation-into-the-robbery-after-rendering-the-woman-unconscious-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123834-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला को बेहोश कर लूटपाट में दो टीमों ने शुरू की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला को बेहोश कर लूटपाट में दो टीमों ने शुरू की छानबीन
Sat, 14 Sep 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर के मिश्रौलियाधीश गांव में शुक्रवार दोपहर हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। मिश्रौलियाधीश गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े महिला को बेहोश कर जेवर आदि लूट ले जाने की वारदात में पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन कोई सुराग अभी हाथ नहीं लगा है। महिला से बयान के आधार पर पुलिस हाथपैर चला रही है। एसएचओ ने बताया कि एक टीम थाने से तथा दूसरी जिले से बनाई गई है। दोनों टीमें काम कर रही हैं। प्रयास होगा जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाए।
लूट की शिकार महिला कृष्णावती पत्नी शैलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि घर के पिछले हिस्से में जब वह कपड़े धो रही थी, तभी दो नकाबपोश बदमाशों ने पीछे से पकड़कर उसका मुंह दबा दिया। बेहोशी की दवा से बेहोश कर दिया। महिला ने यह भी बताया कि छीनाझपटी में बदमाशों ने उसे जमीन पर गिरा दिया। घटनास्थल पर महिला की टूटी चूडियां मिली हैं।
शनिवार को परशुरामपुर के एसएचओ तहसीलदार सिंह जांच पड़ताल में लगे रहे। घर के पीछे के हिस्से में स्थित जिस खेत की तरफ से बदमाशों के आने की बात बताई जा रही है, उधर आसपास के लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों के आने-जाने के संदर्भ में पूछताछ की गई।
विज्ञापन
बता दें कि मिश्रौलियाधीश निवासी कृष्णावती ने तहरीर में बताया है कि शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह कपड़ा धो रही थीं। तभी दो अज्ञात लोग वहां आए और विषाख्त पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह अचेत हो गए। इसके बाद उसका मंगलसूत्र, कान का झाला आदि जेवरात छीनकर फरार हो गए।
-- -