फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two teachers of Basti honored for innovation

Basti News: नवाचार के लिए बस्ती की दो शिक्षिकाएं सम्मानित

Sat, 03 Jun 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two teachers of Basti honored for innovation
नवाचार एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षकों को किया गया सम्मानित।
बस्ती। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में जिले की दो नवाचारी शिक्षिकाओं श्रुति त्रिपाठी सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बटेला ब्लॉक साऊंघाट तथा सावित्री त्रिपाठी अंशकालिक शिक्षक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परशुरामपुर को सम्मानित किया गया। सावित्री त्रिपाठी पूर्व में कस्तूरबा परशुरामपुर में पूर्णकालिक शिक्षिका के रूप में तैनात थी, जहां उन्हें वार्डन का भी चार्ज मिला था। उस समय विद्यालय की छात्र संख्या जिले के अन्य सभी कस्तूरबा में सर्वाधिक हुआ करती थी बाद में उन्हें अंशकालिक शिक्षिका के रूप में कर दिया गया। अधिकार कम हो गए फिर भी शिक्षिका के जज्बे में कोई कमी नहीं आई आज भी मनोयोग से बच्चों के शिक्षा संवर्धन पर निरंतर कार्य कर रही हैं। वहीं बटेला की शिक्षिका श्रुति त्रिपाठी निरंतर अपने कार्यों से प्रदेश में नहीं वरन् देश में भी कई बार बस्ती का नाम रोशन कर चुकी हैं। अधिवेशन में मौजूद सभी प्रदेश के नवाचारी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed