फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two residential huts reduced to ashes by fire,

Basti News: आग से दो रिहाइशी झोेपड़ी राख, बुझाते समय ट्रैक्टर भी जला

Thu, 04 Apr 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 04 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two residential huts reduced to ashes by fire,
छावनी क्षेत्र के मुड़वरा गांव के सिवान में आग लगने से जला ट्रैक्टर
फोटो
विज्ञापन

छावनी थानाक्षेत्र के मुड़बरा, गौर क्षेत्र के झग्गापुर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। तेज पछुआ हवा के बीच बुधवार को भी कई स्थानों पर आग लगी। छावनी क्षेत्र के मुड़बरा में खेतों में लगी आग बुझाते समय एक ट्रैक्टर जल गया। जबकि टिनिच क्षेत्र में दो रिहाइशी झोपड़ी और बाग के पेड़ जल गए। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के लिए दौड़ लगाती रही।
छावनी क्षेत्र के मुड़बरा गांव के सिवान में बुधवार दोपहर खेतों में आग लग गई। गन्ने की फसल में लगी आग बुझाने के लिए खेत जोतते समय ट्रैक्टर में भी आग लग गई। ट्रैक्टर काफी हद तक जल गया। लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर मुड़वरा गांव के बाहर बाग में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटें बाग से सटे गन्ने की फसल को पकड़ लिया। बाग के बगल में ही खेत की जुताई कर रहे गांव के बबलू चौधरी से लोगों ने आग बुझाने के लिए ट्रैक्टर से गन्ने की फसल की जुताई करने को कहा। ताकि आग की लपटें आगे न फैले। बताया जा रहा है कि बबलू खेत की ट्रैक्टर से जुताई करने लगा, तभी उसका टायर जलने लगा। आग धधकने पर डीजल का पाइप जल गया और आग ने और रौद्र रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि चालक को ट्रैक्टर छोड़कर भागना पड़ा। देखते ही देखते ग्रामीणों के सामने ही ट्रैक्टर जल गया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग आग काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बुधवार को दोपहर करीब 1:30 बजे गौर थाना क्षेत्र के झग्गापुर निवासी कमलेश के मकान के पूरब छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते बगल के रामलौट के झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण आग बगल बाग में भी लग गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से झोपड़ी के आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन पेड़ में लगी नहीं बुझ सकी। बाद में मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों ने आग को बुझाया। गृह स्वामी कमलेश ने बताया कि दोपहर में झोपड़ी में एकाएक आग देख कर पशुओं को वहां से हटा लिए थे, लेकिन झोपड़ी में रखा रजाई, गद्दा, साइकिल, तखत, राशन, बर्तन व कपड़े व पैंट में रखे 10 हजार रुपये जल गए। मौके पर पहुंचे लेखपाल सचिन ने नुकसान का मूल्यांकन कर तहसील पर रिपोर्ट किया। चौकी प्रभारी सचिन्द्र फायर मैन शैलेन्द्र यादव,सुभाष चंद्र, दीपक,कपिल जयसवाल, मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed