{"_id":"61fb6251d58d2d7aa51d9380","slug":"two-real-brothers-of-kanpur-died-in-an-accident-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर हादसा: ट्रक का पहिया बदल रहे थे दो सगे भाई, ट्राला ने मारी टक्कर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर हादसा: ट्रक का पहिया बदल रहे थे दो सगे भाई, ट्राला ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
Thu, 03 Feb 2022 10:34 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:34 AM IST
सार
अयोध्या-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर छावनी थाना क्षेत्र में ट्रक का टायर बदलते समय हादसा हुआ। महराजगंज जिले के दो लोग व ट्राला चालक हादसे में घायल हो गए। इनका इलाज अयोध्या में चल रहा है।
विज्ञापन
बस्ती में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमौलिया गांव के पास सड़क किनारे अपने ट्रक का पंचर टायर बदल रहे दो ट्रक सवार सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना बृहस्पतिवार सुबह लगभग छह बजे की है। कानपुर से गोरखपुर जा रहे एक ट्रक के पहिया का टायर अचानक फट गया। जिसे ट्रक चालक अपने भाई के साथ बदलने लगा। इसी दौरान घने कोहरे के चलते अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रहे एक ट्राला ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया। जिसमें टायर बदल रहे दो सगे भाइयों की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
छावनी के प्रभारी थानाध्यक्ष श्याममोहन त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों की पहचान पप्पू शेख (35) व अब्दुल अजीज (30) पुत्र निजामुद्दीन निवासी जाजमऊ जिला कानपुर के रूप में हुई है। जबकि, ट्रेलर चालक आरिफ (22) पुत्र शमीम फतेहपुर को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा ट्रेलर पर सवार दो अन्य यात्रियों शिवम पुत्र सत्य नारायण व जमीर पुत्र जार मुहम्मद निवासी अराजी महुआ थाना नौतनवां जिला महराजगंज को साधारण चोट लगी है। जिनका इलाज सीएचसी विक्रमजोत में चल रहा है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. आसिफ फारूखी के अनुसार दोनों खतरे से बाहर हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रक व ट्राला को क्रेन की मदद से हाइवे से हटवा कर यातायात बहाल करा दिया गया है।