{"_id":"6ac80157a26bebdc5d0f5cfa","slug":"two-passenger-trains-cancelled-some-express-trains-to-run-via-diverted-routes-basti-news-c-207-1-bst1013-168861-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो पैसेंजर ट्रेनें निरस्त, बदले मार्ग से चलेंगी कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो पैसेंजर ट्रेनें निरस्त, बदले मार्ग से चलेंगी कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें
विज्ञापन
गौर। बस्ती-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसका असर स्वामीनारायण छपिया, मसकनवा, लखपतनगर और मनकापुर रेलवे स्टेशनों के बीच अधिक होगा। इस कार्य के चलते 9, 10 और 11 अक्तूबर को कुछ पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं।
10 और 11 अक्तूबर को गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर और भटनी-अयोध्या मेमो पैसेंजर ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वालों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना होगा। 10 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 14231 प्रयागराज मनवर संगम एक्सप्रेस बस्ती के बजाय अयोध्या कैंट पर यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन वहीं से वापस प्रयागराज के लिए रवाना होगी। बस्ती, गौर, बभनान और मनकापुर के यात्रियों को अयोध्या कैंट जाना होगा।
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें
10 अक्तूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी के रास्ते जाएगी। 11 अक्तूबर को गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन अयोध्या धाम स्टेशन पर नहीं रुकेगी। 9 अक्तूबर को डिब्रुगढ़-गोमती नगर एक्सप्रेस छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते जाएगी। 10 अक्तूबर को दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा मार्ग से संचालित होगी।
विज्ञापन
देरी से चलेंगी ट्रेनें
ट्रेन संख्या 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस और आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेंगी। रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सत्याग्रह एक्सप्रेस भी गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा मार्ग से जाएगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गौर, बभनान, मसकनवा और मनकापुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस बभनान और बस्ती स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी। शुक्रवार को पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 135 मिनट देरी से चलेगी, जबकिअवध एक्सप्रेस 180 मिनट विलंब से संचालित होगी।
9 व 10 को बंद रहेगा समपार फाटक
वाल्टरगंज। लखनऊ-गोरखपुर रेलखंड मार्ग पर स्थित डाउन लाइन में टीएसआर कार्य किए जाने के कारण नौ अक्तूबर को सुबह 10 बजे से लेकर छह बजे शाम तक रेलवे फाटक बंद रहेगा। इसी प्रकार 10 अक्तूबर को भी सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक पूर्वी समपार फाटक बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से यह जानकारी दी गई है। संवाद
कोट:::
ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है। रेलवे प्रशासन की ओर से कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसके साथ ही कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा। -सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर