फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two parties face to face in a road dispute, two people fined

Basti News: रास्ते के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दो लोगों का चालान

Tue, 15 Apr 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 15 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two parties face to face in a road dispute, two people fined
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के मुसहा बरहपेड़ा गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्ष आमादा फौजदारी हो रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है। जानकारी के अनुसार मुसहा बरहपेड़ा गांव निवासी सभापति पुत्र रामजस तथा श्याम सुंदर पुत्र स्व त्रिभुवन के बीच रास्ते का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। सभापति को जहां से रास्ता चाहिए वह श्याम सुंदर का दरवाजा है। लिखा पढ़ी में सरकारी रास्ता दर्ज नहीं है। दोनों पक्षों में करीब एक वर्ष पहले दो फीट रास्ते का समझौता हुआ था। उतनी जगह छोड़कर श्याम सुंदर ने ईंट रखी थी। सोमवार को उसी जगह पर नींव खोदने लगे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी मुसहा अवधराज व का राम पुकार गिरि पहुंचे। दोनों को गिरफ्तार कर उप जिलाधिकारी हर्रैया के न्यायालय भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed