{"_id":"69a34ac26dc438f10200f0d9","slug":"two-parties-clashed-on-samadhan-diwas-11-people-arrested-basti-news-c-207-1-bst1006-154165-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समाधान दिवस में भिड़े दो पक्ष, 11 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समाधान दिवस में भिड़े दो पक्ष, 11 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
मुंडेरवा। थाना परिसर में समाधान दिवस चल रहा था, तभी संतोष कुमार व सुरजीत पक्ष के बीच बहस होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष मारपीट पर आमादा हो गए। इस पर पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों को थाना समाधान दिवस पर बुलाया गया था। ग्राम लेखपाल के समक्ष वार्ता की जा रही थी। इस दौरान दोनों पक्ष आपस में मारपीट पर उतारू हो गए। थाना समाधान दिवस में मौजूद कर्मचारी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, मगर दोनों पक्ष और ही उग्र हो गए। उन्होंने बताया कि शांति भंग की आशंका में सुरजीत (35), जगजीवन (43), राकेश कुमार (35), पुरुषोत्तम (32), मोती लाल (45), राहुल (27), संदीप कुमार (27), विक्रम (28), संजय (25), चिन्टू (22) और संतोष कुमार निवासी आमचादी को गिरफ्तार कर लिया गया।
भानपुर संवाद के अनुसार, सोनहा थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार केएम यादव व एसएचओ महेश सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं।
तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 12 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। सर्वाधिक राजस्व के 8 और पुलिस विभाग से जुडे चार मामले रहे। मौके पर पुलिस के दो और राजस्व के पांच मामलों का ही निस्तारण हो सका। शेष पांच शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई।
इस मौके पर सभी राजस्व निरीक्षक, हल्का दरोगा व लेखपाल मौजूद रहे।