फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two more died in an accident while returning from a wedding

Basti News: शादी देखकर लौटते समय हुए हादसे में दो और की मौत, घर में मचा कोहराम

Thu, 23 Mar 2023 05:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 Mar 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Two more died in an accident while returning from a wedding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
राम जानकी मार्ग पर छावनी थानाक्षेत्र के रानी की बगिया के पास मंगलवार को कार का टायर फटने से हुए हादसे में दो और घायलों की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल हरिमोहन पाठक (42) निवासी बंदी दासपुर थाना पूरा कलंदर अयोध्या ने दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज अयोध्या में दम तोड़ा, जबकि उन्हीं के गांव के अवधेश मिश्रा (32) ने बुधवार की भोर में मेडिकल कॉलेज लखनऊ में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


इससे पहले घायल विशाल कन्नौजिया निवासी टांडा जिला आंबेडकरनगर व शिव मोहन पाठक (65) निवासी ग्राम बंदी दासपुर थाना पूरा कलंदर जनपद अयोध्या को सीएचसी विक्रमजोत में ही मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल सुनील पाठक निवासी बंदी दासपुर थाना पूरा कलंदर जिला अयोध्या व अंकित मिश्रा निवासी लोलपुर थाना नवाबगंज गोंडा का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जबकि घायल उर्मिला देवी व उनके पुत्र शत्रुघ्न निवासी लोलपुर थाना नवाबगंज गोंडा को अयोध्या के दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नवाबगंज गोंडा के लोलपुर गांव शत्रुघ्न अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ आंबेडकरनगर में शादी देखकर लौट रहे थे। रानीबगिया के पास टायर फट जाने से कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए ट्रैक्टर से टकरा गई थी। कार में सवार सभी नौ लोग घायल हो गए थे। उनमें दो को विक्रमजोत सीएचसी पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed