फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two more dengue patients found

Basti News: डेंगू के दो और मरीज मिले

Sat, 07 Oct 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 07 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two more dengue patients found
बस्ती। अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। डेंगू पीड़ितों क संख्या में भी इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को दो नए मरीज मिलने से चिकित्सा महकमे में हड़कंप मचा रहा है। डेंगू पीड़ित सक्रिय मरीजों की संख्या में अब 17 हो गई है।
विज्ञापन

मौसम में रोज हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर अधिक पड़ रहा है। जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की भीड़ हो रही है। शुक्रवार को डेंगू का एक मरीज जिला अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ। अब तक जिले 56 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। सीएचसी व पीएचसी स्तर से 31 और जिला अस्पताल में नौ केस डेंगू के मिल चुके हैं।
विज्ञापन

ओपेक कैली चिकित्सालय में 15, जिला अस्पताल में एक व निजी चिकित्सालय में एक डेंगू पीड़ित का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 40-50 मरीज डेंगू और मलेरिया की जांच कराने पहुंच रहे हैं। डेंगू का एलाइजा टेस्ट जिला अस्पताल और ओपेक कैली चिकित्सालय में होता है। इसकी रिपाेर्ट आने में करीब 24 घंटे लग जाते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि गंदगी और जलभराव के कारण डेंगू व अन्य मच्छर जनित बीमारियां फैल रही हैं। इससे एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस), जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई), स्क्रबटायफस, चिकनगुनिया, मलेरिया और फाइलेरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। संक्रमण से हाईग्रेड फीवर के रोगी भी बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉ. बीएल कन्नौजिया ने बताया कि डेंगू के 15 मरीज भर्ती हैं। मरीजों के ठीक होने में पांच से सात दिन लग रहे हैं। कैली में 24 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ईटीसी सक्रिय
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया को छोड़कर 13 इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर (ईटीसी) सक्रिय हैं। जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में तेज बुखार के रोगियों को भर्ती किया जा रहा है। जिला अस्पताल में आठ बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है, जहां डेंगू के मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed