फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two lakh students participate in exam

Basti News: दो लाख बच्चों ने दी नैट

Sat, 03 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
two lakh students participate in exam
बनकटी क्षेत्र में परिषदीय स्कूलों पांऊ में नैट की परीक्षा दिया। - फोटो : BASTI
दो लाख बच्चों ने दी नैट
विज्ञापन

- डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शासन के निर्देश पर बच्चों की पढ़ाई का स्तर जानने के लिए शुकवार को जिले परिषदीय स्कूलों में निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट) का आयोजन हुआ। परीक्षा में करीब दो लाख बच्चों ने भाग लिया। डीएम प्रियंका निरंजन सहित अन्य अधिकारी निरीक्षण करते रहे।
जिल के 2,076 परिषदीय और 13 कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा में कक्षा छह के लिए 16 प्रश्न, सात और आठ के बच्चों के लिए 15 सवाल प्रश्नपत्र में रहे। बच्चों ने बताया कि हिंदी, विज्ञान, अंग्रेजी और गणित के प्रश्न बेहद सरल रहे।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के मुताबिक प्रश्नपत्रों को सरल बनाया गया था, जिसे हल करने में दिक्कत नहीं आई।
भानपुर प्रनिनिधि के अनुसार परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। बीईओ रामनगर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि रामनगर क्षेत्र के कुल 126 विद्यालयों पर परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापित ने प्राथमिक विद्यालय भैयाहिया, भदेश्वरनाथ, सोनूपार में परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा अब हर तीन महीने पर कराई जाएगी। ओएमआर की स्कैनिंग करने केे समस्या थी, लेकिन शनिवार तक स्कैनिंग का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed