{"_id":"584063e54f1c1b2616de5dd2","slug":"two-injured-in-a-road-accident-a-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो घायल, एक गंभीर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम को पक्का कुंआ कोठिली चौराहे पर बोलेरो और दो टैंपू आपस में भिड़ गए। इस हादसे में एक टेंपो गड्ढे में गिर गया, मगर उसमें सवार लोगों में से किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। वहीं हादसे का शिकार हुए दूसरे टेंपो में सवार 40 वर्षीय अजय कुमार निवासी हथियवां थाना सोनहा घायल हो गए। पुलिस ने उन्हे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ गोपालपुर पर पहुंचाया। घटना के बाद तीसरे वाहन बोलेरो का चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास बृहस्पतिवार की देर शाम एक अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनाक्रम के अनुसार कलवारी थाना क्षेत्र के खलीपट्टी गांव निवासी 60 वर्षीय रामसहाय चौधरी साइकिल से कुसौरा बाजार जा रहे थे। अभी वह कुसौरा विद्यत उपकेंद्र के पास ही पहुंचे थे कि बस्ती से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी आस पास के लोगों ने कलवारी पुलिस को दी।