{"_id":"647a3aa96273cb735a0f0f16","slug":"two-including-the-grooms-elder-brother-died-in-the-accident-the-procession-returned-basti-news-c-7-1-191607-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हादसे में दूल्हे के बड़े भाई सहित दो की मौत, लौट आई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हादसे में दूल्हे के बड़े भाई सहित दो की मौत, लौट आई बरात
Sat, 03 Jun 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती के राजा बाजार से बलरामपुर जिले के जैतापुर गनवरिया बरात जा रही थी। रास्ते में सिद्धार्थनगर के आनंदनगर के पास दूल्हे के भाई समेत दो युवकों की बाइक पेड़ में टकराने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार का माहौल मातम में बदल गया। रास्ते से ही बरात लौट आई। परिवार व आसपास के लोग मंगलगीत गाने की जगह विलाप करने लगे।
बृहस्पतिवार को देर शाम पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के राजा बाजार से राम ललित गौतम की बरात निकली। करीब 120 बरातियों को लेकर धूम धाम से लोग रवाना हुए। बाकी लोग बस व अन्य वाहन से निकले। दूल्हे राम ललित के बड़े भाई अशोक गौतम अपने दोस्त शिवा प्रजापति की बाइक से ही बलरामपुर जाने के लिए निकल पड़े। रात लगभग साढ़े दस बजे सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा से चार किलोमीटर पहले आनंदनगर के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकि बाइक सवार दोनों दोस्तों अशोक और शिवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर दूल्हा सहित अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे। अचानक माहौल बदल गया और वहीं से बरात वापस बस्ती लौट आई।