फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two important roads will be widened with an expenditure of Rs 59.78 crore, vehicles will run at full speed.

Basti News: 59.78 करोड़ से चौड़ी होगी दो महत्वपूर्ण सड़कें, वाहन भरेंगे फर्राटा

Mon, 26 Jan 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two important roads will be widened with an expenditure of Rs 59.78 crore, vehicles will run at full speed.
भदेश्वरनाथ-प्रतापपुर वाया रामजानकी मार्ग संवाद
बस्ती। जिले की दो महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण की योजना बन गई है। शहर की सबसे वीआईपी मानी जाने वाली अमहट पुल से सर्किट हाउस उद्यान शिवमंदिर मार्ग को चौड़ा करने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है, वहीं भदेश्वरनाथ-प्रतापपुर मार्ग का आगणन तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। वित्तीय अनुमोदन मिलने पर कार्य शुरू होगा। दोनों सड़कों के निर्माण पर 59.78 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि अमहट पुल से सर्किट हाउस उद्यान शिवमंदिर जाने वाले 800 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। निर्माण कार्य के लिए 50 प्रतिशत बजट भी आवंटित कर दिया गया है। विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 2.78 करोड़ रुपये खर्च कर इसे सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इसका एस्टीमेट बनकर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड वन ने तैयार कर शासन में छह माह पहले ही प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

कमिश्नर और डीएम आवास और कृषि भवन से होकर गुजरने वाली इस टू लेन सड़क को बनाने के लिए खास तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा। पुराने अमहट पुल से पुलिस लाइंस रोड उद्यान विभाग के शिव मंदिर तक इसे बनाया जाना है। अमहट से सर्किट हाउस होकर उद्यान विभाग के गेट पर निकलने वाली सड़क वीआईपी जोन में चिह्नित हैं। इस सड़क पर डीएम, एसपी और कमिश्नर के आवास हैं। मुख्यमंत्री भी जनपद भ्रमण के दौरान प्रशासनिक बैठक इसी भवन में करते है। इस लिहाज से यह सड़क वीवीआईपी मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
साढ़े पांच मीटर चाैड़ी बनेगी भदेश्वरनाथ-प्रतापपुर सड़क
जिले का प्रसिद्ध भदेश्वरनाथ मंदिर से होकर गुजरी प्रतापपुर वाया रामजानकी मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी प्रांतीय निर्माण खंड ने प्रस्ताव बनाकर शासन में मंजूरी के लिए भेजा है। इस सड़क पर करीब 57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रामजानकी मार्ग से गायघाट-प्रतापपुर होते हुए भदेश्वरनाथ तक 21.850 किलोमीटर तक सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी बनेगी। मंदिर के रास्तों को सुगम बनाने के लिए 27 मई 2025 को प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन मुकेश कुमार मेश्राम ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए एकमुश्त बजट की व्यवस्था की गई है। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने सर्वे कराया। ट्रैफिक सर्वे के आधार पर वर्तमान एवं भविष्य के 10 वर्षों का आकलन प्रस्तुत किया गया है। जिसके तहत आठ से 10 लाख प्रति वर्ष वाहनों का यहां आना-जाना रहता है। सड़क चौड़ी होने से रामजानकी मार्ग के गायघाट से गाना, जनवल, रामपुर, बरगदहा घाट होते हुए कड़सरी मिश्र, नारायणपुर, प्रतापपुर, कूड़ा पट्टी, पिपरा गौतम आदि गांवाें लोगों का सफर सुगम होगा।
---
कोट

सर्किट हाउस की सड़क को चौड़ी करने के लिए एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया था, शासन से स्वीकृति मिल गई है। बजट भी प्राप्त हुआ है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

-अवधेश प्रसाद, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
----------
सड़क के चौड़ीकरण के लिए सर्वे कार्य पूरा होने पर आगणन बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने पर आगे की कार्रवाई शुरू होगी। रामजानकी मार्ग से भदेश्वरनाथ मंदिर से सीधे तौर पर जुड़ जाएगा।

-संजीव कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed