फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two groups face to face in electoral rivalry, one injured in firing

चुनावी रंजिश में दो गुट आमने-सामने, फायरिंग में एक घायल

Sun, 16 May 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two groups face to face in electoral rivalry, one injured in firing
चुनावी रंजिश में दो गुट आमने-सामने, फायरिंग में एक घायल
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। पंचायत चुनाव की रंजिश में खूनी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की रात गौर थाना क्षेत्र के सिकरी चौराहे पर दो गुट आमने-सामने हो गए। इस बीच हुई फायरिंग में एक शख्स को गोली लग गई। गोली लगने से घायल शख्स को गौर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल ने गौर थाने के एक हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार, गौर थानाक्षेत्र के सुमही ग्राम पंचायत के विनोद सिंह और दूसरे टोले के सुखपाल सिंह के बीच चुनाव को लेकर रंजिश है। रविवार देर शाम विनोद सिंह का समर्थक बबलू लोहार सिकरी चौराहे पर मौजूद था। वहां विपक्षी सुखपाल सिंह से विवाद हो गया। बताया जाता है कि कुछ देर में वहां सुखपाल सिंह के पक्ष में काफी लोग जुट गए। अपने को घिरता देख बबलू लोहार ने विनोद सिंह को फोन करके सूचना दी। उसके बाद विनोद सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग हुई। एक गोली 38 वर्षीय दिनेश सिंह निवासी डेंगरहा थाना गौर के जबड़े में जा लगी। उसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

घायल को आनन-फानन में स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को घायल ने बताया कि एक विनोद सिंह और बबलू लोहार ने गोली चलाई, जिसमें गोली उन्हें लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुट गई। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की है। घायल ने जिन लोगों का नाम लिया है, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed