फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two friends who drowned in Saryu are still missing even after five days...search continues

Basti News: सरयू में डूबे दो दोस्तों का पांच दिन बाद भी पता नहीं...तलाश जारी

Tue, 12 May 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two friends who drowned in Saryu are still missing even after five days...search continues
अयोध्या के सरयू नदी के पास मौजूद अ​भिषेक और अमित के परिजन-स्रोत परिजन
बस्ती। अयोध्या के लक्ष्मण घाट स्नान करते हुए डूबे बस्ती के तीन युवकों में से दो अब भी लापता है। पांच दिन के सर्च अभियान के दौरान दोनों का पता नहीं चल सका। सोमवार को एसडीआरएफ टीम ने अयोध्या सीमा से हटकर बस्ती और अंबेडकर नगर जनपद सीमा में तलाश शुरू की है। इसके अलावा अयोध्या प्रशासन की तरफ से 5-6 गोताखोर भी नदी में उतारे गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दिन भर चलाए गए सर्च अभियान के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चला। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि अयोध्या प्रशासन का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। बता दें कि अभी तक लापता युवकों में से स्टेशन रोड निवासी राज गुप्ता (20) का ही शव 9 मई को बरामद हो सका है। जबकि उसके दो अन्य दोस्त मंगलबाजार निवासी अभिषेक (19) और अमित (19) अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि एसडीआरएफ टीम का कहना है कि दो से तीन दिन में डूबे लोगों की लाश बरामद कर ली जाती है। आशंका है कि नदी के तेज बहाव के चलते युवक दूर तक बह गए हों। सरयू नदी की पांच किमी की सीमा में लगातार सर्च अभियान चलाने के बाद भी युवकों का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed