{"_id":"621bc74aee6ff472ef68e0b4","slug":"two-dypti-cm-deliverd-jansabha-basti-news-gkp428394661","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारवादी कभी विकास नहीं कर सकते, उन्हें कमीशन चाहिए: मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारवादी कभी विकास नहीं कर सकते, उन्हें कमीशन चाहिए: मोदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों डिप्टी सीएम और अनुप्रिया ने भी संबोधित किया
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में गुंडे और माफिया का राज था। अब हर तरफ शांति है। जो काम बाकी रह गया है, उसे अबकी बार आकर पूरा करेंगे।
उप मुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहचान अंतरराष्ट्रीय नेता के रूप में हुई है। जब यूक्रेन को कहीं से मदद नहीं मिली तो वहां के राष्ट्रपति ने भारत से मदद की गुहार लगाई। यह बदलाव है। जो देश और प्रदेश के विकास के रूप में दिख रहा है। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए ने हर वर्ग का विकास किया है। सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। जनसभा में बस्ती सदर से उम्मीदवार दयाराम चौधरी, हर्रैया से अजय कुमार सिंह, महादेवा से रवि सोनकर, रुधौली से संगीता जायसवाल व कप्तानगंज से सीपी शुक्ल व अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद