फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two died of corona, 13 new infected found

कोरोना से दो की मौत, 13 नए संक्रमित मिले

Thu, 03 Jun 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
two died of corona, 13 new infected found
कोरोना से दो की मौत, 13 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से ओपेक चिकित्सालय कैली में दो और लोगों की मौत हो गई। वहीं बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 13 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर पहले से संक्रमित 29 ने कोरोना से जंग जीत ली है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
जिले में एक्टिव केस अब 129 रह गए हैं। जिले में अब तक कोरोना से 320 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान के साथ नमूनों की जांच कराई जा रही है। हर दिन औसतन करीब पांच सौ नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। सीएमओ के मुताबिक, बाहर से आने वालों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर ली गई है। गांव-गांव आशा के माध्यम से दवाओं का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिन्हें कोरोना के लक्षण हैं, उन्हें आइसोलेट कर उन पर आरआरटी निगरानी कर रही है। सीएमओ ने कहा कि जिले में कोरोना पॉजिटिव के केस लगातार कम हो रहे हैं। यह राहत की बात है, मगर कोरोना की चुनौती अभी भी बरकरार है। ऐसे में गाइड लाइन का पालन जरूर करें। घर से बहुत जरूरी हो, तभी निकलें और वह भी मास्क पहन कर।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के मुताबिक, जिले में अब तक कुल 544166 नमूने लिए गए हैं। इनमें से 539280 की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से 527686 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 11594 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। 129 केस एक्टिव हैं। 4886 नमूनों के परिणाम का इंतजार है। अब तक 11113 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed