{"_id":"63fca3f382056aa85f023304","slug":"two-criminal-in-loot-basti-news-c-7-1-68862-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लूट में असफल बदमाशों ने सीएससी संचालक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लूट में असफल बदमाशों ने सीएससी संचालक को मारी गोली
Mon, 27 Feb 2023 10:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों की गोली से घायस सीएससी संचालक अस्पताल में उपचाराधीन।
-चेहरे पर कपड़ा बांधकर बाइक से पहुंचे थे दो लुटेरे
-परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव में वारदात को दिनदहाड़े अंजाम देने का प्रयास
-घायल सीएचसी संचालक को अयोध्या के जिला अस्पताल किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर (बस्ती)। हरिगांव बाजार में सोमवार को लूट में असफल बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) के संचालक वीरेंद्र कुमार राजभर को गोली मार दी। गोली संचालक के पैर में लगी है। आसपास के लोग जुटने पर बदमाश असलहा लहराते हुए भाग गए। घायल संचालक को श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया है।
हरिगांव निवासी वीरेंद्र कुमार राजभर कस्बे में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। वीरेंद्र ने परशुरामपुर सीएचसी में इलाज के दौरान बताया कि वह केंद्र पर बैठे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए। उन्होंने खाते से रुपये निकालने के लिए कहा। वह जैसे ही अपने कंप्यूटर की ओर जाने लगे तभी एक बदमाश ने कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। धमकाते हुए केंद्र में रखे सारे रुपये मांगने लगा। पैसे निकालकर देने की बजाय वीरेंद्र ने चाभी का गुच्छा बदमाश को थमा दिया। इस पर बदमाशों ने चाभी वापस देकर लॉकर खोलकर पैसे निकालने के लिए कहा। इसी बीच बगल के दुकानदार अवधेश पांडेय को इस लूटपाट की भनक लग गई। वह केंद्र की तरफ बढ़ने लगे। अपने को घिरता देख बदमाशों ने वीरेंद्र पर गोली चला दी, जो उनके दाहिने पैर पर लगी। उसके बाद नजदीक आ रहे अवधेश पांडेय की तरफ भी फायरिंग किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में स्थित इंटर काॅलेज में परीक्षा चल रही थी। वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही आगे आए तो उन पर पिस्तौल तानकर बदमाश मस्कनवा की तरफ फरार हो गए। वारदात की सूचना पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसएचओ रामेश्वर यादव आदि अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी से बदमाशों की पहचान कर रही है।