फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two cases of cyber fraud surfaced, Rs 6.91 lakh withdrawn from accounts

Basti News: साइबर ठगी के दो मामले आए सामने खाते से उड़ाए 6.91 लाख रुपये

Thu, 29 Jan 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two cases of cyber fraud surfaced, Rs 6.91 lakh withdrawn from accounts
बस्ती। साइबर अपराधियों ने फिर अलग- अलग थाना क्षेत्रों के दो लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। शातिर ठगों ने दो व्यक्तियों को निशाना बनाते हुए उनके बैंक खातों से कुल 6.91 लाख रुपये रकम निकाल लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना मुंडेरवा के तुरकौलिया बरगाह निवासी देवेंद्र कुमार के साथ हुई। उनके टेलीग्राम आईडी पर साइबर ठग से दो दिन तक बात हुई।
उसके इशारे पर डाउनलोड करके ट्रेडिंग चालू करा कर 5.93 लाख रुपये ठग लिया गया। दूसरी घटना रुधौली के बेलगड़ी गांव निवासी जितेंद्र कुमार के साथ हुई। वाट्सएप पर ओटीपी मांग कर उनके खाते से 98 हजार 93 रुपये चार बार में निकाल लिए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साइबर सेल उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रही है, जिनका उपयोग ठगी के लिए किया गया था। साइबर थाना प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि सावधानी ही बचाव है। किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई एप किसी के कहने पर डाउनलोड करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजली बिल, बैंक केवाईसी या लकी ड्राॅ के नाम पर आने वाले फोन काल से सावधान रहें। ज्यादा मुनाफे वाले जाॅब के झांसे में न आएं। ठगी होने के तुरंत बाद 1930 नंबर पर कॉल करें। पुलिस साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए ठगों पर कठोर कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed