{"_id":"61fc16cd0bd05260352d56c4","slug":"two-brother-was-died-in-road-accident-basti-news-gkp425796121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में ट्रक से टकराया ट्रेलर, कानपुर के दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में ट्रक से टकराया ट्रेलर, कानपुर के दो सगे भाइयों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे में ट्रक से टकराया ट्रेलर, कानपुर के दो सगे भाइयों की मौत
- हादसे के वक्त ट्रक का पंक्चर टायर बदल रहे थे दोनों भाई
- अयोध्या-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर छावनी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
- फतेहपुर निवासी ट्रेलर चालक व उसमें सवार महराजगंज जिले के दो लोग भी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत, बस्ती। अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह छावनी थाना क्षेत्र में जमौलिया गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में कानपुर के दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त दोनों ट्रक का पंचर हुआ पहिया बदल रहे थे। फतेहपुर निवासी ट्रेलर चालक और उसमें सफर कर रहे महराजगंज जिले के दो यात्री भी चोटिल हुए हैं।
कानपुर से गोरखपुर जा रहे एक ट्रक के पहिये का बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे टायर अचानक फट गया। ट्रक चालक पप्पू शेख (35) पुत्र निजामुद्दीन निवासी जाजमऊ जिला कानपुर ने जमौलिया गांव के पास ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और साथ में चल रहे सगे भाई अब्दुल अजीज (30) के साथ नीचे उतर कर पहिया बदलने लगा। सुबह का समय होने के कारण हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ था। इसी बीच अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें टायर बदल रहे पप्पू शेख और अब्दुल अजीज की ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ट्रेलर चालक आरिफ (22) पुत्र शमीम फतेहपुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय अयोध्या में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व ट्रेलर को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवा कर यातायात बहाल करा दिया गया है।
छावनी के प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम मोहन त्रिपाठी ने बताया कि हादसे का कारण कोहरा माना जा रहा है। मृतकों के परिजन पहुंच गए हैं। ट्रेलर चालक आरिफ के घरवालों को भी खबर कर दी गई है। वह भी अयोध्या अस्पताल पहुंच गए हैं। इसके अलावा ट्रेलर में सवार दो अन्य यात्री शिवम व जमीर निवासी अराजी महुआ थाना नौतनवां जिला महराजगंज को हल्की चोट लगी है। सीएचसी विक्रमजोत के प्रभारी डॉ. आसिफ फारूखी ने बताया कि दोनों को इलाज के बाद सीएचसी विक्रमजोत से छुट्टी दे दी गई है।