फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two bikes were hit by an uncontrolled car on the four-lane road, a young man died

Basti News: फोरलेन पर बेकाबू कार की चपेट में आईं दो बाइक, युवक की मौत

Fri, 29 Aug 2025 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two bikes were hit by an uncontrolled car on the four-lane road, a young man died
पुरैना के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार- संवाद - फोटो : samvad
नगर बाजार (बस्ती)। फोरलेन पर नगर थानाक्षेत्र के मरहा कटया गांव के पास अयोध्या की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में दो बाइक को चपेट में लेते हुए झाड़ियों में जा घुसी। बाइक चार सवार पांच लोग सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। कार सवार को निकाला और घायलों को अस्पताल भेजा। 35 वर्षीय जितेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करीब चार बजे अयोध्या से आ रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में चली गई। उस लेन में अलग-अलग दो बाइक पर सवार जितेंद्र पुत्र राम उजागिर निवासी करनापुर थाना परशुरामपुर, पुष्पा व डॉली पुत्री राजित राम निवासी रानीपुर थाना नगर, उमेश कुमार पुत्र राम सिंह निवासी कटका भगत थाना भमोरा, जिला बरेली और रंजीत पुत्र भोला प्रसाद निवासी असनारा थाना पैकोलिया जा रहे थे।
विज्ञापन

चपेट में आने से सभी सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। घायल बरेली निवासी उमेश कुमार बाइक पर फेरी लगाकर सामान बेचता है।
घटना के बाद आसपास राहगीरों की भीड़ लग गई। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान जितेन्द्र की मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नगर विश्व मोहन राय ने बताया कि कार चालक घायल अवस्था में भीड़ का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed