{"_id":"69a9cf13a0657d6c9d0519a4","slug":"two-bikes-collided-on-ram-janaki-marg-two-youths-died-one-seriously-injured-basti-news-c-207-1-bst1006-154390-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रामजानकी मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रामजानकी मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
चिलमा बाजार के पास सड़क हादसे में मृतक शनि की फाइल फोटो।
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर चिलमा बाजार में हाेली के दिन बुधवार को दो बाइकों की आपस में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में घायल युवक को भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कलवारी से दुबौलिया की तरफ बाइक से जा रहे दो युवक स्टंट कर रहे थे। इस वजह से बाइक अनियंत्रित होकर भिड़ गई।
जानकारी के अनुसार कलवारी थाना क्षेत्र के मछली रोहीपुर गांव निवासी शनि (24) और ज्ञानदास (25) एक साथ बाइक से होली के दिन तीन बजे रामजानकी मार्ग पर दुबौलिया की तरफ जा रहे थे। बाइक शनि चला रहा था और चलती हुई बाइक पर स्टंट कर रहे थे। चिलमा बाजार पहुंचने पर इन युवकों की बाइक अनियंत्रित हो गई। तभी विपरीत दिशा से आ रहे दुबौलिया थाना क्षेत्र के ऊंजी गांव निवासी स्वप्निल सिंह (25) की बाइक से भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पर सवार तीनों युवक गिर गए।
हादसे में शनि और स्वप्निल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक ज्ञानदास गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने दोनों युवकों के शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी। वहीं घायल युवक को सीएचसी कलवारी भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल ज्ञानदास को मेडिकल कॉलेज बस्ती के लिए रेफर कर दिया, वहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इधर, सूचना के बाद मृतकों के परिजन भी पहुंच गए। शव देखने के बाद चीख पुकार मच गई। दोनों गांव होली के दिन मातम का माहौल हो गया। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया की मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।