फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two bikes collided face to face, three injured

Basti News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन घायल

Sun, 09 Jul 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 09 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided face to face, three injured
कुदरहा(बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के कुदरहा- लालगंज मार्ग पर छेड़िहा मोड़ के पास शनिवार को दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी कुदरहा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। छेड़िहा गांव के रितेश (22) बाइक से लालगंज की तरफ जा रहे थे। वह छेड़िहा मोड़ के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ गए। जोरदार टक्कर में दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर गिर पड़ीं। दूसरी बाइक पर मुंडेरवा निवासी संजय (25) और मोलहू (65) सवार थे। दोनों लोग कुदरहा की ओर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद दोनों बाइकों पर सवार तीनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले कुदरहा सीएचसी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर बनी रही। जिससे घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed