फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two bikes collide on four lane, driver of one dies

Basti News: फोरलेन पर दो बाइक में टक्कर, एक के चालक की मौत

Fri, 01 Dec 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 01 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide on four lane, driver of one dies
छावनी थाना क्षेत्र के पचवस गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के पचवस गांव के पास पर शुक्रवार सुबह 11 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। मौके पर ही एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत चंद्रकांत पांडेय ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत भिजवाया। हादसे के बाद पुलिस व एंबुलेंस चालक के ढुलमुल रवैये से लोग आक्रोशित रहे।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के पचवस गांव निवासी पवन कुमार गुप्त पुत्र भाई लाल गुप्त बिजली निगम में संविदा लाइनमैन का काम करते हैं। घर से वह अपने कार्यक्षेत्र पर जा रहे थे। क्षेत्र के ही देवखर गांव निवासी 32 वर्षीय लालजी यादव पुत्र रामयज्ञ अपनी बाइक पर गायत्री नाम की महिला को बैठाकर अयोध्या की तरफ जा रहे थे। दोनों बाइक के बीच पचवस के पास टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि चोट लगने की वजह से मौके पर लालजी यादव की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से गायत्री व पवन गुप्त को सीएचसी विक्रमजोत ने भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अयोध्या जनपद के दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed