{"_id":"6929f09406cb6dbd1c049234","slug":"two-bike-thefts-uncovered-one-arrested-basti-news-c-207-1-bst1006-148564-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो बाइक चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो बाइक चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
Sat, 29 Nov 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। मुकामी पुलिस ने बाइक चोरी की दो घटनाओं का शुक्रवार को पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दोनों बाइक भी बरामद कर ली गई है।
थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र के तीसाहे निवासी अभिषेक निगम कई आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसे शुक्रवार की सुबह करीब 9:05 बजे बिहरा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद दोनों वाहन क्रमशः 28 अक्तूबर और 19 नवंबर को राजाजोत कला और तेलियाडीह क्षेत्रों से चोरी की गई थी। अभिषेक पर बस्ती, कलवारी, पैकोलिया, नगर और दुबौलिया थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और बीएनएस की कई गंभीर धाराओं में 22 से अधिक केस दर्ज हैं।