फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two bigha farms sought in dowry, case registered

दहेज में मांगा दो बीघा खेत, दर्ज हुआ केस

Mon, 03 Oct 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two bigha farms sought in dowry, case registered
दहेज में मांगा दो बीघा खेत, दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

बस्ती। दहेज के लिए विवाहिताओं का उत्पीड़न करने के अलग-अलग मामलों में कोतवाली, महिला थाना और सोनहा थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इनमें एक मामले में दहेज में दो बीघा जमीन मांगने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है।
कोतवाली में तहरीर देकर रीमा देवी ने बताया है कि उनकी शादी कलवारी थाने के विशेनपुर निवासी सुरेंद्र के साथ हुई है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में कम दहेज लाने का ताना मारा गया। दहेज में एक लाख रुपये और कूलर की मांग की गई। पूरा न कर पाने पर विवाहिता को अपशब्द कहते हुए पीटकर व धमकाकर प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने पति सुरेंद्र, सास गेना देवी, जेठ राजेश और जेठानी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला थाने में तहरीर देकर महुआपार निवासी संजूम खातून ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुराल में दहेज में दो बीघा खेत और दस हजार रुपये महीने की मांग की गई। इसी बात को लेकर पीटकर अपशब्द कहा गया। जलाकर जान से मारने की धमकी दी गई और घर से बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने विवाहिता के पति मो. मुस्तफा, सास उनसा, ससुर गुल मोहम्मद और जेठानी के खिलाफ आईपीसी व डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed